फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालात में युवक की मौत

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Tue, 14 May 2019 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
निघासन। क्षेत्र के गांव केदारी पुरवा में बैंडबाजे के साथ पड़ोसी जिला बहराइच के जालिमनगर में बीन बजाने गए युवक की घर लौटते समय पिकअप में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

चखरा के मजरा केदारी पुरवा निवासी राजकुमार ने बताया कि रविवार को थाना क्षेत्र के गांव निषादनगर निवासी बटोही निषाद के बेटे की शादी पड़ोसी जिला बहराइच के जालिम नगर में थी। उनका 42 वर्षीय भाई रामकुमार साथियों के साथ बीन बजाने गया था। रात करीब 12 बजे द्वारचार के बाद आने के लिए पिकअप में सवार हुए। राजकुमार ने बताया कि रामकुमार के साथी श्यामू, सोनू समेत तीन लोग पिकअप में आगे और हनीफ, सिराज और रामकुमार पीछे बैठे थे। सिसैया चौराहे पर रात्रि करीब एक बजे उन लोगों ने कोल्ड्रिंक लिया। उसको पीने के बाद वह चले आए। आरोप है कि ढखेरवा और लखाही के बीच में वह अचानक पिकअप से पीछे गिर गया। किसी तरह से पिकअप में बैठे लोगों ने गाड़ी रुकवाई और गाड़ी में शर्ट फंस जाने के कारण घसीट रहे रामकुमार को घायल अवस्था में पिकअप में लादा। साथियों ने बताया कि अधिक चोट लगने के कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। उधर राजकुमार का आरोप है कि किसी बात को लेकर पिकअप में सवार उसके साथियों से विवाद हुआ और उसकी पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर शव फेंक दिया। मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि लखाही से केदारी पुरवा पहुंचने में मुश्किल से आधा घंटा लगता है। यह घटना रात्रि करीब दो बजे हुई और शव लेकर उसके साथी सुबह छह बजे पहुंचे। इतनी देर में न तो परिवार वालों को सूचना दी और ना ही अस्पताल लेकर गए। साथ गए लोग एक बात ना बताकर अलग-अलग घटना बता रहे हैं।
विज्ञापन


मृतक के भाई राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के चहरे और पीठ पर निशान थे। मामलेे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित दुबे, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed