फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sat, 20 Apr 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
लखीमपुर खीरी। कोतवाली धौरहरा के गांव अमेठी में अताउल की पत्नी 22 वर्षीय सहनाज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वाले मौके पर पहुंचे तो शव चारपाई पर पड़ा था। शव पर चोटों के कई निशान थे। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी के नाम साढ़े सात बीघा जमीन और एक लाख रुपये खाते में जमा किए थे। कई महीने से पति जमीन अपने नाम कराने और रुपये बैंक से निकालने का दबाव बना रहा था। बेटी ने इनकार किया तो उसकी पिटाई करने के बाद आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

थाना धौरहरा के गांव रायपुर निवासी सत्तार बेग ने बताया कि उन्होंने अपनी छोटी पुत्री शहनाज का निकाह 10 महीने पहले इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव अमेठी निवासी अताउल के साथ किया था। शहनाज तीन बहनों और एक भाई में सबसे दुलारी थी। इसलिए उन्होंने शहनाज के नाम साढ़े सात बीघा जमीन कर दी थी। इसके अलावा धीरे-धीरे एक लाख रुपये पुत्री के खाते में जमा किए। निकाह के कुछ दिन बाद से पति अताउल जमीन अपने नाम कराने और नकदी बैंक से निकालकर देने का दबाव पुत्री पर बना रहा था, लेकिन शहनाज को डर था कि पति जमीन अपने नाम कराने के बाद बिक्री कर देगा। बाद में उसे घर से निकाल सकता है। इसलिए वह जमीन और नकदी देने से इनकार कर रही थी। इस पर पति आए दिन पुत्री शहनाज को मारपीट कर प्रताड़ित करता था। उन्होंने बताया कि शहनाज के पड़ोस में उसकी दूसरी बेटी सहकून भी ब्याही है। शहकून ने गुरुवार की शाम करीब पांच बजे सूचना दी कि शहनाज को अताउल ने बांधकर पीटा है। सूचना पर जब वह लोग घर पहुंचे तो देखा कि शहनाज का शव चारपाई पर पड़ा था। घर के सभी लोग फरार थे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


मृतका के भाई ने बहन की हत्या होने की सूचना दी थी। जिस पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका का पति व परिवार के अन्य सदस्य नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed