{"_id":"5b7db08042c79246325494fe","slug":"91534963840-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 स्मार्टफोन सहित एक नेपाली को एसएसबी ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 स्मार्टफोन सहित एक नेपाली को एसएसबी ने दबोचा
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 22एलकेएच404
20 स्मार्टफोन समेत एक नेपाली गिरफ्तार
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के रानीनगर के मिलन बाजार में एसएसबी जवानों ने सूचना पर भारत-नेपाल सीमा पर अंर्तराष्ट्रीय पिलर संख्या 199 से 200 के बीच भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे स्मार्टफोन बरामद किए हैं। साथ ही एक नेपाली को भी एसएसबी जवानों ने पकड़ा है। बरामद मोबाइलों की कीमत तीन लाख 17 हजार रुपये बताई जा रही है।
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 49वीं वाहिनी एसएसबी बसही के जवानों ने मंगलवार सुबह भारत-नेपाल के पिलर संख्या 199 से 200 के बीच बाइक से जा रहे एक नेपाली युवक को रोका। तलाशी में उसके पास से 20 स्मार्टफोन बरामद हुए। जो वह भारत से नेपाल तस्करी कर ले जा रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्ण बहादुर तमांग बताया। उपनिरीक्षक भीमचंद व आरक्षी हरी प्रसाद ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने तस्करी कर यह मोबाइल ले जाने की बात कबूल की। जिसके बाद बरामद मोबाइल व नेपाली को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद मोबाइलों की कीमत तीन लाख 17 हजार रुपए बताई जा रही है।