{"_id":"5a06fbe64f1c1bf4688ba9b7","slug":"91510407142-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग पढ़ने गया छात्र लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग पढ़ने गया छात्र लापता
Updated Sat, 11 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ।
मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना के एक मकान में किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई करने वाला छात्र कोचिंग पढ़ने गया, जहां से वह लापता हो गया है। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुत्र की तलाश कराने की मांग की है।
जिला सीतापुर के थाना महोली के गांव चिराग अली इनायतनगर निवासी जमुनादीन ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनका 17 वर्षीय पुत्र विमलेश थाना हैदराबाद में बरगदिया बाबरपुर के सिद्घार्थ इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। विमलेश नगर के मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना की बतासा वाली गली में रामप्रकाश सोनी के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता है। सात नवंबर की शाम पांच बजे विमलेश मुन्नूगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने गया था। वापस न आने पर उसे छात्र के गायब होने की सूचना मिली। रिश्तेदारी में काफी खोजबीन के बाद भी विमलेश का पता नहीं चल सका है, उसका मोबाइल भी स्वीच आफ जा रहा है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर छात्र की तलाश कराने की मांग की है