फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एजेंडा बैठक का बीडीसी सदस्यों ने किया बहिष्कार

एजेंडा बैठक का बीडीसी सदस्यों ने किया बहिष्कार

Sat, 16 Sep 2017 11:30 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
एजेंडा बैठक का बीडीसी सदस्यों ने किया बहिष्कार
पलियाकलां।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में हुई बीडीसी सदस्यों की एजेंडा बैठक का एकाएक सभी बीडीसी सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। सदस्यों का आरोप था कि गुपचुप ढंग से बैठक बुलाई गई है। कई सदस्यों को इसकी सूचना तक नहीं दी गई। मीडिया को भी इस बैठक से दूर रखा गया। बैठक छोड़कर निकले सदस्यों ने ब्लॉक गेट पर ताला जड़ दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा, इसके बाद सभी बीडीसी सदस्य बीडीओ से मिले, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को ब्लॉक सभागार में बीडीसी सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें काफी कम संख्या में बीडीसी सदस्य पहुंचे थे। किसी तरह वहां पर बीडीसी सदस्यों की भीड़ जुटने लगी। कई सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ से प्रश्न पूछे। आरोप है कि प्रश्न पूछने पर दोनों भड़क गए और सदस्यों से अभद्रता करने लगे। सदस्यों को किसी प्रकार का कोई काम न देने की बात कही। इससे गुस्साए बीडीसी सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बीडीसी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गटटू के नेतृत्व में सभी ने ब्लॉक गेट पर तालाबंदी कर दी। ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभी ने बीडीओ राघवेंद्र तिवारी से जाकर बात की। सवालों के जवाब न देने पर सभी सदस्य आंदोलन की चेतावनी देते हुए बाहर निकल आए। इस दौरान राघवेंद्र शुक्ला, योगेंद्र शर्मा, सतीश कुमार, सिंटू सैनी, प्रमिला सिंह सहित भारी संख्या में बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक अनौपचारिक बैठक थी। इसकी जानकारी मीडिया को नहीं दी जाती है, बीडीसी सदस्यों से अपनी-अपनी समस्याएं देने की बात कही गई है, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं हैं।

- राघवेंद्र तिवारी, बीडीओ

नियोजन समिति की बैठक बुलाई गई थी। न ही किसी प्रतिनिधि को सूचना दी गई थी और न ही किसी बीडीसी सदस्यों को, कार्ययोजना बनाने के लिए बैठक हुई थी। अभद्रता का आरोप गलत है।
- महेश कुमार राही, ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed