फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दो गांवों में 22 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख की चोरी

दो गांवों में 22 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख की चोरी

Sat, 16 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
दो गांवों में 22 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख की चोरी
निघासन।
विज्ञापन

क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में चोरों ने 22 हजार रुपये के अलावा करीब डेढ़ लाख के सामान पर भी हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण तो किया है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
क्षेत्र के गांव सुक्खनपुरवा निवासी मुस्क्रीन अली ने बताया कि उसके ससुर जाकिर अली व सास शुक्रवार को अजमेर शरीफ के लिए चले गए। घर पर रहने के लिए उनकी पत्नी और छोटा साढू इदायत अली पत्नी समेत आए थे। सभी लोग घर के अंदर बरामदे में सो गए। रात्रि करीब 12.30 बजे चोर दक्षिण में स्थित दरवाजे से घर में दाखिल हुए। चोर घर में रखे लेडीज पर्स से 22 हजार रुपये, सोने के कुंडल, झाला, बुंदा, चांदी की पायल समेत करीब एक लाख का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना गांव नकटहा पुरवा में हुई। गांव निवासी नीरज गौतम के घर के बाहर खोखे में रखी दुकान की खिड़की तोड़कर नकदी सहित चार हजार रुपये का सामान चुरा लिया। इसी गांव के नंहकू के घर के अंदर चार्जिंग पर लगे तीन मोबाइल ले गए। गांव के संजय के घर का भी ताला तोड़ दिया, लेकिन कीमती सामान न मिलने पर चोर नल की मशीन खोल ले गए। सभी घटनाओं की तहरीरें पुलिस को दी गई हैं, लेकिन एक भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। एसओ अजय यादव ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed