फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नेपाल में रूपयों को डबल करने का झांसा देकर कई लोगों को लूटा

नेपाल में रूपयों को डबल करने का झांसा देकर कई लोगों को लूटा

Mon, 10 Jul 2017 05:31 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में रूपयों को डबल करने का झांसा देकर कई लोगों को लूटा
लखीमपुर खीरी/ धनगढी-नेपाल। काठमांडू से धनगढ़ी आए एक बाबा ने रुपयों को डबल करने का झांसा देकर धनगढ़ी के कई लोगों के साथ लाखों की ठगी की। ठगी करने के बाद बाबा फरार हो गया। ठगी का शिकार हुए लोगों ने उसको भारतीय बाबा बताया है।
विज्ञापन

धनगढी निवासी शांति सिंह ने बताया कि गत वर्ष उनके पुत्र रोशन सिंह को काठमांडू में पशुपति नाथ मंदिर पर एक भारतीय बाबा से मुलाकात हुई थी। उसके बाद बह बाबा धनगढ़ी स्थित उनके निवास पर आया। आरोप है कि निवास पर आकर बाबा ने पूजा पाठ की और रुपए देने को कहा। बाबा ने रुपयों को दोगुना करने की बात भी कही। आरोप है कि बाबा के झांसे में आकर रोशन ने उसे दस लाख रुपए दे दिए। जिसके बाद बाबा रुपए लेकर उनको झांसा दे फरार हो गया। इसके साथ ही बाबा कई और लोगों को झांसा देकर रुपए लूट चुका है। बाबा की शिकायत पीड़ितों ने पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed