फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दो हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल

दो हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल

Sun, 18 Jun 2017 06:23 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
दो हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के दो थाना क्षेत्रों ईसानगर और हैदराबाद में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।
ईसानगर। ईसानगर से गनेशपुर मार्ग पर ईंट-भट्ठे से आगे गांव के निकट शनिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा रात में होने के कारण किसी को जानकारी नहीं हो सकी। सुबह राहगीरों ने देखकर गनेशपुर निवासी परिवार वालों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने एक शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तो दूसरे घायल युवक की सांस चलने की उम्मीद में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गनेशपुर निवासी हसनू अली का 28 वर्षीय पुत्र मुकीम और अकबाल राजगीर का पुत्र 32 वर्षीय मुबारक शनिवार को एक साथ मनगौड़िहा जिला बहराइच से घर वापस आ रहे थे। रात करीब दस बजे ईसानगर-गनेशपुर मार्ग पर ईंट-भट्ठे के पास गांव के बाहर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सहित सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल अवस्था में रात भर सड़क पर पड़े रहे। रात में इस दुर्घटना की खबर किसी को नहीं लगी। रविवार सुबह गनेशपुर गांव के लोग जब शौच के लिए गांव के बाहर आए, तो दोनों को घायल अवस्था में देख इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने तक मुकीम की मौत हो चुकी थी, जबकि मुबारक दर्द से कराह रहा था। उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में मुबारक ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के परिवारों में चीख पुकार के साथ कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स........
रात में मिल जाती मदद तो बच सकती थी जान
गनेशपुर निवासी मुकीम और मुबारक राजगीर मिस्त्री का काम बहराइच में करते थे। कई दिन बाद अपने बच्चों से मिलने घर आ रहे थे। हादसे के चंद मिनट पहले मुकीम ने पत्नी से खाना तैयार रखने को कहा था। मुकीम की पत्नी खाना तैयार करने के बाद इंतजार करती रही। काश मुकीम की पत्नी ने कुछ पल बाद ही उसकी तलाश कराई होती, तो शायद रात में घायलों को इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

सिकंद्राबाद। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बेलहरी के पास अल्टो कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिसमें इलाज के लिए अस्पताल जाते समय कोरारा गांव निवासी 25 वर्षीय संतोष कुमार की मौत हो गई। जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है। थाना नीमगांव के गांव कैमहरी निवासी नन्हें और नरेंद्र बाइक से थाना गोला के गांव कोरारा निवासी संतोष को छोड़ने जा रहे थे। हादसे के बाद अल्टो चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायल नन्हें और नरेंद्र को गोला सीएचसी में भर्ती करवाया है।
======================
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed