{"_id":"59450a2b4f1c1be60e8b478f","slug":"91497696811-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर झूलकर बीटेक के छात्र ने मौत को लगाया गले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर झूलकर बीटेक के छात्र ने मौत को लगाया गले
Updated Sat, 17 Jun 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के सिकटिहा गांव निवासी विजय वर्मा के 19 वर्षीय पुत्र विपिन वर्मा ने शुक्रवार की रात घर के बाहर झप्पर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विपिन लखनऊ के एक स्कूल में बीटेक का छात्र था। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव सिकटिहा निवासी विजय वर्मा का 19 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार लखनऊ के एक विद्यालय के बीटेक कर रहा था। बुधवार की शाम को वह लखनऊ से घर आया था। बताते हैं कि उसने घर वालों से खर्च के लिए पैसे मांगे थे। पिता ने अभी पैसा न होने की वजह से कहकर बाद में लेने को कहा था। इससे विपिन नाराज हो गया। शुक्रवार की रात को खाना खाने के बाद वह घर के बाहर लेट गया। सुबह जब उसके पिता सोकर उठे तो उसे छप्पर की बल्ली में लटकता हुआ देखा। इससे घर में चीखपुकार मच गई। घर वालों ने प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। उधर एसओ शिवानंद यादव ने जानकारी होने से इंकार किया है।
000000000000000