फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   छात्रा से बस परिचालक ने की छेड़छाड़, दबोचा

छात्रा से बस परिचालक ने की छेड़छाड़, दबोचा

Sat, 15 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
छात्रा से बस परिचालक ने की छेड़छाड़, दबोचा
15 एलकेएच 8
विज्ञापन


छात्रा से बस परिचालक ने की छेड़छाड़, दबोचा
यात्रियों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। घर जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे से अनुबंधित बस में बैठी एक छात्रा से उसके परिचालक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंचे घर वालों ने परिचालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में आरोपी को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
थाना ईसानगर क्षेत्र की एक छात्रा ने बताया कि वह प्रतिदिन शहर कोचिंग पढ़ने रोडवेज बस से आती-जाती है। अनुबंधित बस का परिचालक उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। उसने परिचालक से विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। इससे परेशान होकर उसने घरवालों को मामले की जानकारी दी। शनिवार को सुबह छात्रा घरवालों के साथ लखीमपुर आई। कोचिंग पढ़ने के बाद दोपहर करीब एक बजे रोडवेज बस अड्डा पहुंची और बस स्टैंड पर खड़ी अनुबंधित बस में बैठ गई। बस में दो-तीन अन्य सवारियां भी थीं। उसे बस में बैठा देख बस का परिचालक बस में आ गया और उसकी सीट पर बैठकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपी परिचालक की पहले जमकर धुनाई की। बाद में उसे सदर कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। छात्रा ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी परिचालक को हिरासत में लिया है, लेकिन छात्रा की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अशोक कुमार पांडेय, सदर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed