फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   असलहाधारी बदमाशों का जवाहरपुर के दो घरों में डाका

असलहाधारी बदमाशों का जवाहरपुर के दो घरों में डाका

Wed, 12 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
असलहाधारी बदमाशों का जवाहरपुर के दो घरों में डाका
जवाहरपुर के दो घरों में डाका, पांच लाख के गहने ले गए डकैत
विज्ञापन

दीवार फांद कर घर में घुसे बदमाश खुद को बता रहे थे पुलिस वाले
एक घर में गृहस्वामी को विरोध करने पर पीटा, परिजनों को किया कमरे में बंद
घर से पकड़कर ले गए किशोरी को सड़क पर जाकर छोड़ा
12एलकेएच551, 552
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। मंगलवार की रात सात से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने जवाहरपुर गांव के दो घरों पर धावा बोलकर दस हजार की नकदी समेत पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनें लूट लिए। परिवारवालों को कमरे में बंद कर दिया। बदमाश एक घर से 15 वर्षीय लड़की को भी पकड़कर अपने साथ ले गए, लेकिन बाद में उसे सड़क पर ले जाकर छोड़ दिया। पुलिस ने हरिश्चंद्र की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। डकैत खुद को पुलिस वाला बता रहे थे।
थाना क्षेत्र के गांव जवाहरपुर निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि वह बरामदे में परिवार के साथ सो रहे थे। तभी छह-सात बदमाश दीवार फांद कर उनके घर में घुस आए। खुद को पुलिस वाले बताते हुए तमंचे के बल पर उसे और परिवार के अन्य लोगों को कब्जे में कर लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। उनसे संदूकों की चाबी ले ली। बदमाश चार हजार रुपये, एक नथ, एक मंगलसूत्र, टाप्स समेत करीब दो लाख के जेवर लूट लिए। इसके बाद सभी को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। पीड़ित हरिश्चंद्र ने बताया कि भय के कारण वह यह नहीं जान पाया कि बदमाश कि उसके घर कितने बजे घुसे, लेकिन उनके जाने के बाद जब घड़ी पर नजर गई तो सवा एक बजा था। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोसी श्याम नारायन वर्मा उर्फ बनारसी केे घर को निशाना बनाया। श्याम नरायन का कहना है कि बदमाश उनके घर में करीब सवा एक बजे घुसे। एक बदमाश ने उनके पैर में तमंचे की बट मारकर उन्हें जगाया। दो बदमाशों ने उन्हें और उनकी पत्नी और बेटी को कब्जे में कर लिया। फिर उनसे चाबी लेकर संदूकों रखे छह हजार रुपये और करीब तीन लाख के जेवर लूट लिए। सभी को कमरे में बंद कर बदमाश उनकी एक 15 साल की पुत्री को घर से ले गए और कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया। तीन दिन बाद गांव में फिर डकैती डालने और उसे उठा ले जाने की धमकी दी। बदमाश जंगल से कुछ पहले लड़की को छोड़कर भाग गए। पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों की संख्या छह-सात से अधिक थी। सभी नकाब पहने थे। उनके पास तमंचे, लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। हालांकि पुलिस को दी गई तहरीर में चार बदमाशों का जिक्र किया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

00
सीओ ने देखा मौका, बोले, जल्द पकड़े जाएंगे बदमाश
फोटो12एलकेएच554-पीड़ित से जानकारी करते सीओ
जवाहरपुर में दो घरों में हुई लूट की सूचना पर कार्यवाहक सीओ पलिया प्रदीप कुमार यादव शाम साढ़े पांच बजे गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। बताया, उन्होंने किशोरी से बात की है। वह दहशत में है। बदमाश उसे असलहे के बल पर साथ ले गए थे, जिसे गांव के बाहर सड़क किनारे छोड़ दिया था। खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed