फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत में मिला मजदूर का शव

संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत में मिला मजदूर का शव

Wed, 27 Jun 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत में मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
संदिग्ध हालात में खेत में मिला मजदूर का शव
दिहाड़ी पर खेत की सिंचाई करने गए था वीरेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के मूड़ाभाई गांव में दिहाड़ी पर गन्ने की सिंचाई, कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए 40 वर्षीय मजदूर का शव मंगलवार की आधी रात पानी भरे गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

ग्राम घरथनियां निवासी जसकरनलाल वर्मा ने गांव मूड़ाभाई में बहनोई रिंकू वर्मा का खेत ठेके पर ले रखा है। मंगलवार सुबह उनके खेत पर गांव मूड़ाभाई का ही वीरेंद्र वर्मा दिहाड़ी पर गन्ने की सिंचाई, कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गया था। बताते हैं कि वीरेंद्र मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था, जो दवा का छिड़काव करते समय पानी भरे खेत में गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी मोनी देवी ने बताया कि खेत स्वामी पंपसेट लेकर घर आ गए, जबकि उसके पति का शव वहीं पड़ा रहा। वीरेंद्र के घर न आने पर परिवार और गांव के लोगों ने तलाश की तो उसका शव आधी रात पानी भरे खेत में पड़ा मिला। गांव वालों के अनुसार मृतक की पत्नी और खेत स्वामी के बीच पहले तो समझौते का दौर चला जब बात न बनी तो पुलिस ने मृतक की पत्नी मोनी देवी की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक भूमिहीन था, जिसके परिवार में भाई संजीव कुमार, पत्नी मोनी, दो मासूम बच्चे मौजूद है। इंस्पेक्टर एसके सिंह का कहना है कि अगली कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed