{"_id":"599ad2354f1c1bd74a8b4644","slug":"81503318581-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक लूटी
Updated Mon, 21 Aug 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/फरधान। लखीमपुर से अपने पुत्र के साथ रविवार की शाम वापस लौट रहे एक व्यक्ति से दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखा कर बाइक लूट ली। विरोध करने पर पिता-पुत्र की पिटाई की और भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
गांव अमानलाला निवासी सियाराम(50) और उसका पुत्र जंगू लखीमपुर स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता है। सियाराम ने बताया रविवार की रात करीब आठ बजे फैक्ट्री से काम खत्म करने के बाद वह अपने बेटे के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। लखीमपुर-मोहम्मदी रोड से अमानलाला गांव को गए लिंक मार्ग पर मुड़ा। थोड़ी दूर चलने के बाद पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे तमंचों के बल पर रोक लिया और बाइक छीनने लगे। विरोध पर मारा पीटा और बाइक लेकर फरार हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही की गई है। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।