फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

Sun, 16 Jun 2019 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी को घर में अकेले पाकर दूसरे समुदाय के एक युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह शनिवार को घर पर अकेली थी। घर के सभी सदस्य खेतों पर गए थे। दोपहर में पड़ोसी गांव का एक दूसरे समुदाय का युवक उसके घर आया और पिता को पूछा। जिस पर उसने बताया कि पिता और माता दोनों खेत पर गए हैं। किशोरी को घर में अकेला देख युवक की युवक के मन में बदनियती आ गई और उसने किशोरी को दबोच लिया और दुष्कर्म करके फरार हो गया। किशोरी रोती बिलखती खेत में काम कर रहे अपने माता पिता के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। बेटी की बात सुन मां-बाप के होश उड़ गए। पिता पीड़ित बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर पूरी घटना बताई। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed