फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हर्ष फायरिंग का आरोपी तमंचा समेत गिरफ्तार

हर्ष फायरिंग का आरोपी तमंचा समेत गिरफ्तार

Thu, 21 Feb 2019 10:26 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग का आरोपी तमंचा समेत गिरफ्तार
जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली के गांव बड़वारी में मंगलवार की रात हर्ष फायरिंग से एक बालिका की मौत होने और एक बच्ची समेत दो लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

गांव बड़वारी निवासी गयादीन के पुत्र नीलेश का मंगलवार को तिलक था। समारोह के दौरान इसी थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी धर्मपाल ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान गोली लगने से गयादीन के पड़ोसी रमेश कुमार गौतम की पुत्री मधु (12) की मौत हो गई थी, जबकि कमलेश की पुत्री (10) उजाला और गांव का ही रोहित (30) घायल हो गया था। पुलिस ने बालिका के पिता रमेश कुमार गौतम की तहरीर पर आरोपी धर्म पाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को चालान भेजा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed