फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   टेंपों की टक्कर से मासूम के साथ उछलकर दूर गिरी महिला

टेंपों की टक्कर से मासूम के साथ उछलकर दूर गिरी महिला

Sat, 10 Jun 2017 05:11 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
टेंपों की टक्कर से मासूम के साथ उछलकर दूर गिरी महिला

विज्ञापन

बेलरायां (लखीमपुर खीरी)। गांव डांगा से सवारियां भरकर बेलरायां आ रहे एक टेंपो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई की बाइक पर सवार महिला अपने छह माह के बच्चे के साथ दूर जा गिरी। हादसे में चालक समेत घायल हुए तीनों लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली तिकुनियां के गांव बदालपुरवा निवासी रामाशीष अपनी पत्नी अनीता और छह माह के मासूम बच्चे को लेकर बेलरायां की ओर आ रहा था। बेलरायां-कड़िया मार्ग पर डांगा के निकट सवारियां लेकर बेलरायां आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई की बाइक पर सवार महिला गोद में लिए मासूम बच्चे के साथ दूर जा गिरी। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया। मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने तीनों घायलों को बेलरायां के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

इनसेट........
डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई न होने से रोष
प्रतिदिन फर्राटा भरने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से लोगों में रोष है। लोग इसके लिए पुलिस और प्रशासन को दोषी ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि डग्गामार वाहनों से पुलिस अवैध रूप सेे रुपये वसूल करती है। इसलिए पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed