{"_id":"5cc341c3bdec221456013f80","slug":"61556300227-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली के ग्राम अजबापुर में एक कमरे में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जनपद हरदोई कोतवाली पिहानी के ग्राम निजामपुर निवासी 27 वर्षीय रामलखन एक ठेकेदार के ठेके में अजबापुर चीनी मिल में मजदूरी करता था। शुक्रवार को अपने कमरे में मृत पाया गया । रामलखन अजबापुर के दीनदयाल के मकान में किराए पर रहता था। सूचना पर मृतक के भाई तथा अन्य परिजन अजबापुर पहुंचे। मृतक के भाई बलवीर सिंह यादव ने बताया कि उसके भाई के मुंह से खून निकल रहा था। रामलखन गुरुवार की सुबह को घर से मजदूरी के लिए चीनी मिल आया था। मृतक अविवाहित था। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके आने से पहले शव को लगभग सील किया जा चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। निरीक्षक राम कुमार वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे कार्यवाही की जाएगी।