{"_id":"5c81653ebdec22140b208c47","slug":"61551983934-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवान की पत्नी तीसरी मंजिल से गिरी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी जवान की पत्नी तीसरी मंजिल से गिरी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गढ़ी रोड स्थित एसएसबी आवासीय कॉलोनी की तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिर कर घायल हुई एसएसबी जवान लखंदर की पत्नी की तीसरे दिन बुधवार की शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की मां ने पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने के कारण तीसरी मंजिल से पुत्री को फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
मिर्जापुर जिले के थाना परडी के गांव उसरहवा निवासी लखंदर एसएसबी में सिपाही पद पर वर्तमान में लखीमपुर बटालियन में तैनात है। गढ़ी मार्ग स्थित एसएसबी के आवासीय कॉलोनी में पत्नी सुनीता देवी (25) और बच्चों के साथ रहता है। चार मार्च की शाम करीब साढ़े आठ बजे सुनीता संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घायल सुनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले जिला अस्पताल पहुंचे। मिर्जापुर जिले की शहर कोतवाली के मोहल्ला तरकापुर निवासी चमेली देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुनीता देवी की शादी 2014 में लखंदर के साथ की थी। शादी में दिए दहेज से दामाद, ससुर और सास खुश नहीं थे। पांच लाख रुपये की मांग करते थे। दो वर्षों से सुनीता देवी अपने दो बच्चों के साथ लखंदर के साथ एसएसबी आवासीय कॉलोनी लखीमपुर में रहती है। उन्होंने बताया कि चार फरवरी की रात करीब 10 बजे आवासीय परिसर से सूचना मिली कि लखंदर ने उनकी पुत्री (सुनीता) की पिटाई की है। रात करीब 11 बजे फिर आवासीय परिसर से एक कॉल आई और बताया गया कि सुनीता की पिटाई के बाद लखंदर ने उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया है, जिससे वह घायल है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर वह परिवार के अन्य लोगों के साथ लखीमपुर पहुंची तो पुत्री मरणासन्न हालत में थी। बुधवार की शाम को पुत्री की मौत हो गई। मृतका की मां बृहस्पतिवार की सुबह एसएसबी के अफसरों के साथ सदर कोतवाली पहुंची और पुत्री के पति, सास और ससुर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतका की मां ने पति, ससुर और सास के खिलाफ तहरीर दी थी, जिस पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
- डीपी तिवारी प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सदर
लखंदर की पत्नी को इंजरी हुई थी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पति-पत्नी के बीच विवाद होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- एम. ब्रोजन सिंह, डिप्टी कमांडेंट, एसएसबी तृतीय बटालियन