{"_id":"5b420f104f1c1b95288b559b","slug":"61531055888-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कंबल फेंककर बाइक सवारों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने कंबल फेंककर बाइक सवारों को लूटा
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदमाशों ने कंबल फेंककर बाइक सवारों को लूटा
पुलिस ने लूटी गई बाइक बरामद की
गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक सवार युवकों पर कंबल फेंककर बाइक, नकदी और जेवर लूट लिए। इस मामले में तहरीर हैदराबाद पुलिस को दी गई है।
मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी राहुल अपने साथी अवनीश उर्फ मोनू गौतम बेहजम ब्लॉक में ठेके पर बिजली के खंभे लगाने का कार्य करते हैं। शनिवार की रात करीब दस बजे वह घर लौट रहे थे। गोला सिकंदराबाद रोड पर मूड़ा अस्सी के पास पहुंचने पर घात लगाकर बैठे बदमाशोें ने उनके ऊपर कंबल फेंक दिया। इससे दोनों लोग बाइक से गिर गए। बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई की और सोने की चेन, 20 हजार रुपये बाइक लूट लिया और फरार हो गए। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिस पर हैदराबाद एसओ एसके सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गई बाइक बरामद कर ली। अभी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।