{"_id":"5b240a8c4f1c1bf66e8b8530","slug":"61529088652-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगाकर मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकब लगाकर मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
खमरिया। जिला सहकारी बैंक की कस्बा स्थित शाखा के सामने मोबाइल की दुकान में पीछे से नकब लगाकर बीती रात चोर दुकान में रखे आठ हजार रुपये सहित करीब 20 हजार का सामान उठा ले गए। सुबह दुकान खोलने पर दुकान मालिक सोम ने यूपी 100 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की लिखित तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पुलिस चौकी क्षेत्र के कस्बा खमरिया की मेन मार्केट में वर्मा मोबाइल के नाम से सोम पांडे की दुकान है। दुकान से कुछ दूर पर ही सोम का घर भी है। बृहस्पतिवार की रात सोम दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह करीब 8.00 बजे जब उन्होंने दुकान का शटर उठाया तो पीछे की दीवार में नकब देखकर दंग रह गए। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था, तो चोरी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत यूपी 100 को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।