{"_id":"5a60d9014f1c1bca798b479b","slug":"61516296449-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फुटेज और वीडीओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फुटेज और वीडीओ
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ।
नगर के सेंट जांस सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिक्शे पर जा रहे बालक प्रबल उर्फ लिटिल का झांसा देकर अपहरण होने के बाद उसी दिन उसकी बरामदगी हो गई थी। किंतु अपहरणकर्ता और उसके साथियों को पुलिस तीसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडीओ में बालक यह कहता दिख रहा है कि उसे पापा के जानने वाले अंकल ले गए थे। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सेंट जांस स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र प्रबल उर्फ लिटिल का अपहरण रिक्शे से बाइक सवार युवक ने झांसा देकर किया था। यहां से ले जाकर युवक ने लिटिल को गन्ने के खेत में मुंह पर टेप लगा, हाथ पैर बांधकर डाल दिया था, जो छत्तीपुर गांव की संसारपुर स्कूल से वापस लौट रही छात्रा शीतल वर्मा और शिवांगी वर्मा की सक्रियता से अपने परिवार तक पहुंच गया था।
घटना की शाम से ही बालक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वह यह कहता हुआ दिख रहा है कि उसे उसके पापा के जानने वाले अंकल ले गए थे। उन्होंने उसे गन्ने के खेत में बांधकर मुंह पर टेप लगाकर डाल दिया था। इसी प्रकार एक लाल बाइक सवार लाल टोपा और सफेद लाल जैकेट पहने हल्की दाढ़ी वाले युवक और बाइक पर पीछे पीठ पर बैग रखे बालक की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसे देखने से उसकी पहचान भी उजागर हो सकती है। बावजूद इसके पुलिस अब तक कई लोगों से पूछताछ करने के बाद भी अपहरण कांड में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि जब अपहृत बालक अपहरण कर्ता को अपने पिता का जानने वाला बता रहा है तो फिर उसकी पहचान अब तक पुलिस क्यों नहीं कर सकी है।
फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की जा रही है। जिले में पुलिस की कई टीमें घटना के खुलासे में लगी हैं। जल्द ही खुलासा कर आरोपी गिरफ्तार होंगे।
- यदुवीर सिंह, प्रभारी कोतवाल गोला
नौ माह बाद भी वकील का पता नहीं
नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर कालोनी निवासी अजेंद्र सिंह एडवोकेट 26 अप्रैल 2017 से लापता हैं। जिन्हें गायब हुए नौ माह हो रहे हैं, किंतु पुलिस अब तक उनका पता नहीं लगा सकी है। वकील के परिवार वालों ने 27 अप्रैल को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अजेंद्र सिंह लखनऊ कोर्ट जाने की बात कहकर घर से निकले थे, काफी समय बाद उनका मोबाइल लखीमपुर के पास छाउछ कालोनी में मिला था।