फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मुख्यमंत्री से बेटे की बरामदगी के लिए लगाई गुहार

मुख्यमंत्री से बेटे की बरामदगी के लिए लगाई गुहार

Tue, 07 Nov 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से बेटे की बरामदगी के लिए लगाई गुहार
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

थाना फरधान के ग्राम रमुआपुर निवासी मुंशीलाल ने छह माह पहले लापता हुए अपने 19 वर्षीय बेटे अमित की बरामदगी के लिए मुख्यमंत्री को आनलाइन शिकायत भेजकर मदद मांगी है। उन्होंने पुलिस पर मुख्यमंत्री को भ्रामक आख्या भेजे जाने और मामले को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया है।

शिकायत में कहा गया है कि उसका पुत्र अमित (19 साल) 27 अप्रैल को थाना फरधान के ग्राम नरदबल में नहर के पास से गायब हुआ था, जिसका मुकदमा तीन अप्रैल को थाना में धारा 364 में अज्ञात के नाम दर्ज किया गया था। दौरान विवेचना में अमित के मोबाइल की काल डिटेल से उससे नरदबल और पसियनपुरवा के दो लोगों से हुई बातचीत प्रकाश में आई थी। इसके बाद उसने उन दोनों सहित चार लोगों के विरुद्घ एसपी को शपथपत्र देकर उन्हें नामजद करने की याचना की थी, लेकिन पुलिस ने चारों को थाना बुलाया जरूर पर उनसे कड़ाई से पूछताछ नहीं की और न ही किसी के घर पड़ताल के लिए दबिश ही दी गई। पुलिस ने उसके बयान तक दर्ज नहीं किए, जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगी गई आख्या में सीओ सदर ने भ्रामक आख्या प्रेषित कर दी है। पुलिस ने मुकदमे से धारा 364 हटाकर उसे धारा 363 में मामला तब्दील कर दिया है। पुलिस की निष्क्रियता से उसके पुत्र का जीवन खतरे में है। पीड़ित मुंशीलाल ने अपने पुत्र के गायब होने के मामले की उच्चस्तरीय जांच लखीमपुर खीरी जिले के अतिरिक्त किसी अन्य से करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed