फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

Sat, 23 Sep 2017 06:27 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत
लखीमपुर खीरी/मैलानी। ईंट भट्ठे से अपनी ईंटों भरी ट्रॉली लेकर आ रहे एक युवक की ट्रैैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गौतम नगर निवासी स्वर्गीय राम कृपाल अवस्थी का पुत्र मुनेश अवस्थी(33) लक्ष्मीपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर निजी ट्रैक्टर ट्रॉली से अपने घर के लिए ईंट लेने गया था। पूर्वान्ह करीब साढ़े ग्यारह बजे ईंटों भरी ट्रॉली लेकर वह भट्ठे से चला, तो कुछ दूर चलने पर वह ट्रैक्टर के ब्रेक का लॉक खोलने लगा, इसी बीच वह नीचे गिर गया। यह देख आगे बैठे उसकेे भाई सौैरभ अवस्थी ने ब्रेक लगाकर ट्रैक्टर रोका, लेकिन तब तक मुनेश के ऊपर ट्रैक्टर का पिछला पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुनेश की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मां सरला अवस्थी, भाइयों, बहन, बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।


साल भर में परिवार में तीसरी मौत
पिछले साल दिसंबर में मुनेश के छोटे भाई प्रभात अवस्थी की मौत भी उत्तराखंड के रुद्रपुर में सड़क दुर्घटना में हुई थी। प्रभात की मौत के कुछ दिनों बाद ही पिता राम कृपाल की मौत हो गई थी। परिवारवाले दो मौतों के गम को अभी भूले भी नही थे कि मुनेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed