{"_id":"6a8f10efab920173cd02fde1","slug":"indian-and-ghanaian-nationals-arrested-with-amphetamine-drugs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152273-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्फेटामाइन ड्रग के साथ एक भारतीय व घानाई नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्फेटामाइन ड्रग के साथ एक भारतीय व घानाई नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 31.14 ग्राम हाई-ग्रेड एम्फेटामाइन ड्रग के साथ एक भारतीय और एक घानाई नागरिक को गिरफ्तार किया है।
द्वारका के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कोई व्यक्ति पोर्टर एप के जरिये कम मात्रा में एम्फेटामाइन की सप्लाई कर रहा है। 18 अगस्त को थाना बिंदापुर इलाके में छापे मारकर 30 वर्षीय प्रणव लामा को नारायणा विहार स्थित उसके किराए के कमरे से पकड़ा। उसके पास से 10.37 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद हुई। पूछताछ में प्रणव ने बताया कि वह ड्रग्स एक अफ्रीकी नागरिक से द्वारका मोड़ के पास लेता है। इसके बाद पुलिस ने घाना के अक्रा निवासी, 65 वर्षीय ऑगस्टीन जॉन क्वारे को द्वारका मोड़ के पास से दबोचा। उसके पास से 20.77 ग्राम एम्फेटामाइन मिली।
पुलिस से पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रणव लामा गुरुग्राम और नोएडा में बीपीओ और एमएनसी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को पोर्टर डिलीवरी के जरिये छोटी-छोटी मात्रा में ड्रग्स बेचता था। घानाई नागरिक ऑगस्टीन 2012 में नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत आया था। वह पहले 2012 में एक धोखाधड़ी के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है। उस मामले की सुनवाई अभी तीस हजारी कोर्ट में चल रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायर्स की तलाश जारी है। ब्यूरो