{"_id":"6a8f0ead93b33ab56e0feb38","slug":"dfgs-grnoida-news-c-1-noi1095-4654562-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फर्जी हेल्पलाइन नंबर लिखकर 20 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फर्जी हेल्पलाइन नंबर लिखकर 20 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मशीन में फंसा डेबिट कार्ड चोरी कर खाते से निकाले 20 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में लगी एक एटीएम मशीन से रुपये निकालने गए युवक का डेबिट कार्ड फंस गया। उसने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की तो उसने पीड़ित को दूर कहीं बुला लिया। इसके बाद मशीन में फंसे डेबिट कार्ड को निकाल लिया और उसके खाते से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।
मेरठ के मवाना के रहने वाले हेमंत पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में नोएडा की एक कंपनी में काम करते हैं। सोमवार की शाम करीब छह बजे वह सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सिटी के गेट नंबर-चार के पास बने निजी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उनके काफी प्रयास के बावजूद भी रुपये नहीं निकले और डेबिट कार्ड भी मशीन में फंस गया। उसके बाद उन्होंने वहां लिखे हेल्पलाइन नंबर पर बात की। उन्होंने कहा कि वह मशीन में फंसे कार्ड को निकाल देंगे, लेकिन उन्हें इसके लिए मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-दो पर आकर उन्हें रिसीव करना होगा। करीब 30 मिनट बाद वह उसे लेने मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-दो पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। जब वह वापस एटीएम बूथ के पास आए तो वहां कार्ड नहीं था। देखते ही देखते मोबाइल फोन पर बैंक से मैसेज आया कि उनके खाते से 20 हजार रुपये दो बार में निकल गए हैं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।