{"_id":"59a0335d4f1c1bdd728b49f6","slug":"61503671133-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के पानी में दो बालिकाएं डूबी, एक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाढ़ के पानी में दो बालिकाएं डूबी, एक लापता
Updated Fri, 25 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। फूलबेहड़ क्षेत्र में बाढ़ का पानी आफत बन रहा है। शुक्रवार की शाम को बाढ़ देखने गई दो लड़कियां मिलपुरवा के रपटा पुल के पास पानी के तेज धारा में बह गई। ग्रामीणों ने एक लड़की को बचा लिया, जबकि दूसरी लड़की लापता है।
मिलपुरवा निवासी रामपाल की 10 वर्षीय पुत्री सितारा और 12 वर्षीय भांजी चांदनी शुक्रवार की शाम को गूम मार्ग पर बह रहे बाढ़ का पानी देखने गई थी। बताते हैं कि रपटा पुल पर पहुंचते ही दोनों बालिकाएं पानी की तेज धारा में बहने लगी। चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने डूब रही लड़कियों को बचाने का प्रयास किया, जिसमें समय रहते चांदनी को पानी से बाहर निकाल लिया गया। जबकि सितारा पानी में गुम हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लग सका था। सूचना पर इंस्पेक्टर केएन पांडेय मौके पर पहुंचे और उन्होंने तैराकों की मदद से खोजबीन कराई। अंधेरा होने के चलते तलाशी अभियान रोकना पड़ा है। एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। देर शाम तक टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। उधर, बालिका के घर मे कोहराम मचा है।
========================