फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बच्चे को मगरमच्छ ने बनाया निवाला

बच्चे को मगरमच्छ ने बनाया निवाला

Fri, 14 Jul 2017 05:46 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को मगरमच्छ ने बनाया निवाला

विज्ञापन

सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। गांव फरदहिया निवासी एक बच्चे को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना डाला। वह गुरुवार को रामसागर झील के पास से अपने घर जा रहा था। शुक्रवार सुबह उसका अधखाया शव परिवार वालों को मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने का दबाव परिवार वालों पर बनाया, लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस वहां से बैरंग लौट आई।
फरदहिया निवासी सुंदर का 10 वर्षीय पुत्र रामरतन गुरुवार को अपने चाचा रामजीवन के साथ रामसागर तालाब के पास स्थित खेत पर गया था। रामजीवन ने करीब चार बजे रामरतन को रास्ते पर भरे पानी के कारण उसे सड़क पार करते हुए घर जाने को कहा और खुद खेत में रुक गया। देर शाम जब रामजीवन अकेला घर लौटा तो परिवार वालों ने रामरतन के न आने का कारण पूछा। इस पर रामजीवन ने बताया कि उन्होंने उसे पहले ही घर भेज दिया था। यह सुनकर परिवार वाले अनहोनी की आशंका से उसकी तलाश में जुट गए। उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह तलाश करते हुए उसके परिवार के लोग रामसागर तालाब के किनारे पहुंचे। वहां पर उसका अधखाया शव मिला। शव के एक पैर को पूरी तरह से मगरमच्छ खा चुका था। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव वालों ने मामले की सूूूचना पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी पहुंचे लुधौरी रेंजर रणवीर मिश्रा ने परिवार वालों को ढांढस बंधाते हुए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।
विज्ञापन

इनसेट............
रामसागर झील पहले से घोषित है मगरमच्छ जोन
लुधौरी रेंजर रणवीर मिश्रा ने बताया कि रामसागर झील में सरयू और जौरहा नदी का पानी आता है। बरसात के दिनों में दोनों नदियों से बहकर मगरमच्छ आ जाते हैं। यहां पर चार साल पहले फरदहिया निवासी रामनाथ, इसके पहले भी इसी गांव के रामसजीवन को मगरमच्छ ने अपना निवाला बनाया था। वहां पर कई बार मगरमच्छ के झुंडों ने चरवाहों को भी दौड़ाया था, जिसके चलते इसे मगरमच्छ जोन घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed