{"_id":"595e36734f1c1bb52f8b461d","slug":"61499346547-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरकर युवती की मौत
Updated Thu, 06 Jul 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी के गांव नकहा निवासी सिराजुद्दीन की 18 वर्षीय पुत्री रेहाना बुधवार की रात छत से गिरकर घायल हो गई। परिवार के लोग उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
गांव नकहा निवासी सिराजुद्दीन ने बताया कि बुधवार की रात घर की लाइट गड़बड़ हो गई थी। इस पर पुत्री रेहाना केबिल हिलाकर लाइट ठीक करने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल युवती को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोग उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
0000000000000