फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   छेड़छाड़ मामले में चार दिन बाद भी नहीं लिखी रिपोर्ट

छेड़छाड़ मामले में चार दिन बाद भी नहीं लिखी रिपोर्ट

Thu, 29 Nov 2018 05:47 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ मामले में चार दिन बाद भी नहीं लिखी रिपोर्ट

विज्ञापन
छेड़छाड़ मामले में चार दिन बाद भी नहीं लिखी रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। महिला उत्पीड़न के मामले कोतवाली धौरहरा पुलिस के लिए कोई मायने नहीं रखते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीड़िता और उसकी मां की आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी। दोनों को गंभीर चोटे भी आईं, लेकिन पुलिस ने चार दिन बाद भी न तो मामले की रिपोर्ट दर्ज की और न ही घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।

कोतवाली धौरहरा क्षेत्र की एक पीड़िता ने बताया कि 26 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे गांव का ही एक युवक घर में घुस आया। उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसकी (पीड़िता) की मां आ गईं। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस पर आरोपी तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। इसी बीच आरोपी के परिवार के लोगों ने उसकी और उसकी मां की पिटाई शुरू कर दी और भाग निकले। हमलावरों की पिटाई से मां को गंभीर चोटे आईं और उनकी हालत अधिक खराब हो गई। उन्होंने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस और कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही घायल मां का मेडिकल परीक्षण कराया। बुधवार को पीड़िता मां के साथ एसपी रामलाल वर्मा से मिली और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की और न ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed