फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घर वालों की पिटाई कर हमलावरों ने की तोड़फोड़

घर वालों की पिटाई कर हमलावरों ने की तोड़फोड़

Mon, 25 Jun 2018 05:00 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
घर वालों की पिटाई कर हमलावरों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
घर वालों की पिटाई कर हमलावरों ने की तोड़फोड़
रुपये वापस मांगने से नाराज थे हमलावर
हमलावर तीन सगे भाइयों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। रुपयेे मांगे जाने से नाराज गांव सिंघनियां निवासी तीन भाइयों ने गांव के ही बकरीदी के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने बकरीदी, उसके पुत्र और पुत्री की पिटाई कर दी, जिससे तीनों घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की। सदर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव सिंघनियां निवासी जब्बाद ने बताया कि उसके पिता बकरीदी ने गांव के ही लियाकत और उसके भाई सल्फाज को एक ईंट भट्ठा मालिक से 28 हजार रुपये दिलवाए थे, लेकिन आरोपियों ने भट्ठे मालिक को पैसे वापस नहीं लौटाए। इस पर पिता ने कई बार लियाकत और सल्फाज से पैसे मांगे तो वह टरकाने लगे। रविवार को भी पिता ने रुपये मांगे तो दोनों भड़क गए। आरोप है कि रविवार की रात करीब नौ बजे लियाकत, उसका भाई स्लफाज और नन्हकू तमंचा, धारदार हथियार और लाठी डंडा लेकर उसके घर धावा बोल दिया। हमलावरों ने उसके पिता बकरीदी की जमकर पिटाई की। धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह और उसकी बहन नूरजहां पिता को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बक्शा और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं घर में रखा सामान तोड़फोड़ दिया। हमलावरों की पिटाई से तीनों लोग घायल हो गए। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि घायल जब्बाद की तहरीर पर तीनों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed