{"_id":"5a3524ea4f1c1b6a118b826f","slug":"51513432298-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली मंदिर से लाखों का चांदी का वर्क चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काली मंदिर से लाखों का चांदी का वर्क चोरी
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगाही खीरी।
बेखौफ चोर शुक्रवार की रात राजघराने के प्राचीन काली मंदिर में लगा पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। चोर यहां से देवी प्रतिमा के नीचे लगा करीब एक लाख रुपये की कीमत का चांदी वर्क चोरी कर ले गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी मंदिर में सफाई करने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कसबा सिंगाही में स्थित रानी महल के सामने मां काली देवी का विशालकाय प्राचीन मंदिर है, जो लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पूजा करने आते हैं। मंदिर के मुख्य दरवाजे पर जहां चांदी के सिक्के जड़े हैं। वहीं देवी प्रतिमा के नीचे और अन्य स्थानों पर चांदी का वर्क लगा है। शुक्रवार की रात चोरों ने मंदिर के पीछे लगा दरवाजा तोड़ दिया और मंदिर के अंदर घुस गए। मंदिर से चोर देवी प्रतिमा के नीचे लगा चांदी का वर्क उखाड़कर कर ले गए। चोरी गए वर्क की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब मंदिर के पुजारी इंद्रेश कुमार जोशी साफ-सफाई और पूजा पाठ करने के लिए गए। दरवाजा टूटा और चांदी का वर्क उखड़ा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी कस्बे के लोगों के अलावा राजपरिवार को दी। इस पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसआई श्रीनाथ यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मंदिर के पुजारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। खास बात यह है कि गुरुवार की रात एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने एसओ नर्वदेश्वर तिवारी को हटाकर सदर कोतवाली के एसआई अजय मिश्रा को यहां का नया एसओ बनाया था। नए एसओ के कार्यभार ग्रहण करते ही चोरों ने पुलिस को एक बार फिर चुनौती दे दी।
----
एसओ जिला मुख्यालय गए हुए हैं। घटना की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
श्रीनाथ यादव, एसआई थाना सिंगाही