{"_id":"59b2c3a64f1c1bf07f8b520c","slug":"51504887718-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भारतीय कर्मचारियों को गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भारतीय कर्मचारियों को गोली मारी, घायल
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी-नेपाल (लखीमपुर खीरी)।
बनबसा बैराज के दो भारतीय कर्मचारियों पर नेपाल के महेंद्र नगर में कैसिनो से लौटने पर रकम लूटने के इरादे से युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए भारत भेजा गया है। उधर, नेपाल पुलिस ने गोली चलाने वाले दो नेपाली युवकों को पकड़ लिया है।
कंचनपुर जिले के डीएसपी ज्ञान बहादुर सेठी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात दस बजे महेंद्र नगर बाजार स्थित कैसिनो से जुआ खेलकर वापस बनबसा (भारत) लौट रहे बनबसा बैराज (पुल) के दो कर्मचारी जगत सिंह चौहान (50) तथा चंद्र किशोर सिंह (52) की मोबाइक का पीछा कर रहे दो नेपाली युवकों ने वार्ड नंबर 11 भुजेला ग्राम के पास मोबाइक न रोकने पर दो फायर कर दिए, जिससे दोनों कर्मचारियों को पीठ में गोली लगी है। गोली कांड के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया है। घायलों को उपचार के लिए भारत भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि जुआ खेलकर वापस लौट रहे दोनों भारतीयों के पास की रकम लूटने के इरादे से गोलीकांड हुआ है। फ़िलहाल पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।