{"_id":"595e2fe34f1c1b790d8b45fb","slug":"51499344867-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन पुलिस ने हत्यारोपियों का भेजा चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथे दिन पुलिस ने हत्यारोपियों का भेजा चालान
Updated Thu, 06 Jul 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर कोतवाली पुलिस के लिए मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देश भी कोई मायने नहीं रखते हैं। पुलिस ने सर्वजीत हत्याकांड के आत्मसमर्पण करने वाले तीनों आरोपियों का चौथे दिन गुरुवार को चालान कर दिया। तीनों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन लाठियों को बरामद करने का दावा किया है। हालांकि चौथे दिन चालान भेजने के बाबत पूछने पर सदर कोतवाल कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया।
बतादें कि 29 जून की सुबह थाना फरधान क्षेत्र के गांव हसनापुर मजरा लकेसर निवासी कमीशन एजेंट सर्वजीत वर्मा शहर स्थित अपने किराए के मकान से सुबह नौ बजे अपनी कार से निकला था। इसी दिन शाम को कुछ लोग उसे मरणासन्न हालत में उसके मकान के पास फेंक गए थे। घर वाले जिला अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में सर्वजीत वर्मा की मौत हो गई थी। पुलिस ने पत्नी नमिता वर्मा की ओर से छाउछ निवासी आदिल, अरुण वर्मा और अनिल उर्फ चप्पू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। सोमवार की शाम तीनों आरोपियों ने सदर कोतवाली में आत्मसमर्पण कर लिया था। तीनों को सदर कोतवाली पुलिस चार दिन तक हवालात में बैठाए रखी। हत्यारोपियों के चालान न करने के बारे में जब सदर कोतवाल से पूछा गया तो वह कन्नी काट गए। चौथे दिन पुलिस ने गिरफ्तारी दिखाते हुए आनन-फानन में हत्या में प्रयुक्त तीन लाठियां बरामद होना दर्शाते हुए दिखाते हुए तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
000000000
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
सर्वजीत हत्याकांड में आरोपियों के आत्मसमर्पण करने के बाद भी पुलिस द्वारा उन्हें चार रोज तक हिरासत में रखना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। मसलन पुलिस के सामने ऐसी क्या मजबूरी थी कि उन्हें चार दिन तक हवालात में ही रखना पड़ा, इस सवाल का जवाब इंस्पेक्टर सदर कुलदीप तिवारी भी देने से बचते रहे।
विज्ञापन
00000000000000