{"_id":"5cd30017bdec22075671165c","slug":"41557331991-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, तीन लोग जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। इलाके के अतरिया गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं दोनों पक्षों में से किसी एक की तरफ से हवाई फायरिंग की गई जिससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा भी घायल पक्ष की तहरीर पर दर्ज किया है।
मंगलवार की देर शाम अतरिया गांव में दो बच्चों में मामूली विवाद हो गया। बच्चों की लड़ाई में बड़े भी आ गए और दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। शाम को नमाज से पहले मस्जिद के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। मामला धीरे-धीरे बढ़ता गया। बताया जाता है कि इस दौरान एक पक्ष की तरफ से हवाई फायरिंग कर दी गई। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन मारपीट में मंजो पत्नी मुन्ना समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में देर रात कराया गया। सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर संजय त्यागी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मामले को शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में वह मौके पर गए, हवाई फायरिंग की बात गांव वाले कह रहे हैं, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी है। बताया कि फायरिंग के मौके पर कोई साक्ष्य तो नहीं मिले हैं, लेकिन वह जांच करा रहे हैं। मारपीट का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।