{"_id":"5c8fdb38bdec222dcc576dae","slug":"41552931640-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र में पैदल जा रहे एक युवक को गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। दुर्घटना कर भाग रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास कर रहे सिपाही को भी टक्कर मार कर घायल कर दिया। उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया है।
कोतवाली क्षेत्र गांव कौदहापुरवा निवासी 30 वर्षीय युवक राजेंद्र यादव पैदल लालजीपुरवा क्रेसर गया था। वापस आते समय एक गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं से गुजर रहे यूपी 100 के आरक्षी अमित दयाल ने भाग रहे ट्रैक्टर चालक को रोकने की कोशिश की तो चालक ने उसे भी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सिपाही भी घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय ने घायल को सीएचसी धौरहरा भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय गंभीर रूप से घायल युवक राजेंद्र यादव ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल यूपी100 के आरक्षी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।