फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police raid scrap yard, seize goods worth over ₹20 lakh; accused from Meerut detained.

शहडोल: कबाड़ के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त; मेरठ का आरोपी हिरासत में

Fri, 25 Sep 2026 10:48 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 10:48 PM IST
सार

शहडोल के कुदरी रोड स्थित कबाड़ ठिकाने पर पुलिस ने कार्रवाई कर 50 से अधिक सबमर्सिबल पंप, टुल्लू पंप, कॉपर वायर और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक जब्त सामग्री की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। मेरठ निवासी नदीम मलिक को हिरासत में लेकर सामान के स्रोत की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Police raid scrap yard, seize goods worth over ₹20 lakh; accused from Meerut detained.
जब्त माल

विस्तार

शहडोल में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने कुदरी रोड पर कबाड़ के एक ठिकाने पर कार्रवाई की है। कोतवाली और सोहागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर यहां से बड़ी मात्रा में सबमर्सिबल पंप, टुल्लू पंप, कॉपर वायर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक जब्त सामान की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। कार्रवाई के दौरान मेरठ निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुदरी रोड पर किराए के मकान में कबाड़ का कारोबार संचालित किया जा रहा था। यहां तलाशी के दौरान खेतों में इस्तेमाल होने वाले 50 से अधिक सबमर्सिबल पंप मिले। इनमें 17 से ज्यादा पंप चालू हालत में बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कई पंपों को काटकर उनके अलग-अलग हिस्से कर दिए गए थे। मौके से बड़े टुल्लू पंप, कॉपर वायर, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान और एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी स्वामित्व योजना: पटवारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, 1050 पटवारी पदोन्नत होकर बनेंगे राजस्व निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान नदीम मलिक पिता सराफत अली, निवासी मेरठ के रूप में की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद सामान कहां से लाया गया था। पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि पंप और अन्य उपकरण चोरी के हैं या फिर इन्हें अलग-अलग स्थानों से कबाड़ के रूप में खरीदा गया था।


सरकारी उपकरणों की चोरी से भी जोड़कर जांच
शहडोल में हाल के दिनों में सरकारी कार्यालयों में लगे उपकरणों और अन्य विद्युत सामग्री की चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। विश्वविद्यालय के पावर ट्रांसफार्मर से कॉपर और ऑयल चोरी किए जाने के मामलों की भी पुलिस जांच कर रही है। इसी दौरान सोहागपुर पुलिस ने चोरी से जुड़े एक अन्य गिरोह के संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। उनके पास से विद्युत तार समेत अन्य सामान बरामद होने की बात सामने आई है।

पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद सामान चोरी की किन घटनाओं से जुड़ा है और क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed