{"_id":"5c12636942c7925d2f09095b","slug":"41544708969-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप वाहन और कार की भिड़ंत, आठ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप वाहन और कार की भिड़ंत, आठ जख्मी
Updated Thu, 13 Dec 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
भीरा रोड पर टाटा मैजिक और कार सवार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों वाहनों में सवार आठ लोग जख्मी हो गए। इनमें एक महिला और किशोर की हालत गंभीर है।
घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पलिया निवासी कुछ लोग दो कार में सवार होकर किच्छा से शादी समारोह में शिरकत कर वापस पलिया लौट रहे थे। इसी बीच इनमें से एक हुंडई स्पोर्ट्स कार की भीरा रोड पर कुरियानी गांव के पास सामने से आ रहे टाटा मैजिक वाहन से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार पलिया की उपमा पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्ता 35 वर्ष, अंश पुत्र स्वर्गीय सुरेश चंद्र 15 वर्ष, और उपमा की 50 वर्षीय मां तथा छोटा हाथी का चालक 45 वर्षीय गुरविंदर निवासी बल्लभनगर कालोनी थाना सुनगढ़ी पीलीभीत सहित आठ लोग घायल हो गए। इनमें उपमा की मां और अंश की हालत गंभीर है।
दुर्घटना के बाद दूसरी कार में सवार लोग घायलों को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर उपमा की मां और अंश को एंबुलेंस से सीएचसी बांकेगंज ले जाया गया, जहां से दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।