फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ताबड़तोड़ फायररआंग कर प्रधान के भाई को मौत के घाट उतारा

ताबड़तोड़ फायररआंग कर प्रधान के भाई को मौत के घाट उतारा

Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ताबड़तोड़ फायररआंग कर प्रधान के भाई को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रधान के भाई को मौत के घाट उतारा
जिला अस्पताल में हुई मौत, भीड़ ने किया हंगामा
मृतक पर दर्ज हैं कई संगीन अपराधिक मामले

अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। थाना क्षेत्र के गांव मोहनापुर के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने गांव सेमरा बाजार के प्रधान मोबीन के छोटे भाई 40 वर्षीय मुन्ना हुसैना की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। वह अपनी कार से अपने दो अन्य रिश्तेदारों के साथ खेतों की ओर से वापस घर लौट रहे थे। मौत की खबर मिलने पर लोगों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे सीओ सिटी ने परिवार के लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया।

गांव सेमराबाजार निवासी मुन्ना हुसैना अपने परिवार के ही इरफान और टीटू के साथ रविवार की शाम खेतों की ओर कार से गए थे। कार मुन्ना हुसैना खुद चला रहे थे। शाम करीब 07.30 बजे मोहनापुर से पहले कब्रिस्तान के पास सामने से आए एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और भाग निकले। फायरिंग में मुन्ना हुसैना गोली लगने से घायल हो गया, जबकि इरफान और टीटू बाल-बाल बच गए। हमलावर मुंह बांधे हुए थे। ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से आसापस के गांवों में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग खून से लथपथ मुन्ना हुसैना को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। भीड़ ने हंगामा शुरू कर दयिा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिटी आरके वर्मा, सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिवार वालों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस के मुताबिक मुन्ना हुसैना पर हत्या जैसे कई गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस हत्या रंजिशन होना मान रही है। सीओ सिटी आरके वर्मा ने बताया कि घटना थाना निघासन क्षेत्र में हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर एसपी रामलाल वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार वालों ने घटना के बावत जानकारी ली। एसपी ने हमलावरोें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

0000000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed