{"_id":"5971f55f4f1c1b310d8b4674","slug":"41500640607-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घोड़ियों की मौत से गुस्साएं तांगा चालकों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घोड़ियों की मौत से गुस्साएं तांगा चालकों ने हाईवे किया जाम
Updated Fri, 21 Jul 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर रामापुर में टूटकर गिरे एचटी लाइन के करंट प्रवाहित तारों की चपेट में आने से तीन घोड़ियों की मौत हो गई। इससे नाराज तांगा चालकों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। मौके पर पहुंचे पशु डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया।
हादसा शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे हुआ। सदर कोतवाली के गांव ककराही निवासी तौले, इदरीस और यूसुफ तांगा चलाते हैं। शुक्रवार को लखीमपुर से गांव सामान लेकर जा रहे थे। रामापुर चौराहे के आगे धेबहा रोड पर तीनों तांगे रोक आराम कराने लगे। इसी बीच सड़क के किनारे हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूट कर गिर पड़ा। करंट से तीनों घोड़ियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तांगा चालकों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। गुस्साए तांगा चालकों ने पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। सूचना पर रामापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज छोटेलाल ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया। आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम खुल सका। उधर पुलिस के बुलाने पर पशु चिकित्सकों ने तीनों घोड़ियों का पोस्टमार्टम किया। बाद में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर तीनों पशुओं को दफन कर दिया। ग्रामीणों ने हादसे को बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए तीनों तांगा चालकों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पशु मालिकों ने अभी तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
0000