फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मकान का ताला तोड़ चोर उड़ा ले गए हजारों का सामान

मकान का ताला तोड़ चोर उड़ा ले गए हजारों का सामान

Fri, 14 Jul 2017 05:50 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़ चोर उड़ा ले गए हजारों का सामान
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला कुम्हारन टोला में व़हस्पतिवार रात चोरों ने दो मकानों को अपना निशाना बनाया। एक मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए, जबकि दूसरे मकान में ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर जाग होने पर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी शकुंतला अवस्थी के मकान के चैनल का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने किरायेदार बब्बू शुक्ला, आशीष शुक्ल और मकान मालकिन के कमरों के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया। मकान में रहने वाले तीनों परिवार छत पर सो रहे थे। सुबह जब वह नीचे आए तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। चोर बब्बू शुक्ला के कमरे से दो हजार रुपये नकद, एक सोने की झुलनियां, नाक का फूल, शकुंतला अवस्थी के दो हजार रुपये, दो जोड़ी पायल चोरी कर लिया, जबकि आशीष शुक्ला के कमरे में चोरों के हाथ कुछ भी नहीं लगा। इसके बाद चोरों ने चंद कदम की दूरी पर रामचंद्र सोनवानी के मकान के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और जीने से चढ़कर मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। चोरों ने बैठक की कुंडी तोड़ दी। रामचंद्र ने बताया कि बैठक में उनका 17 वर्षीय पोता सो रहा था। आहट होने और जाग जाने पर चोर मकान से भाग निकले। एक ही रात में मोहल्ले की घनी बस्ती में दो मकानों में एक साथ हुई वारदात से लोग दहशत में आ गए हैं। दोनों मामलों की तहरीरें पुलिस को दी गई हैं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed