फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मामूली बात पर चालक ने परिचालक पर झोंका फायर

मामूली बात पर चालक ने परिचालक पर झोंका फायर

Sat, 13 Apr 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर चालक ने परिचालक पर झोंका फायर
लखीमपुर खीरी। मामूली बात पर शहर के मेला मैदान प्राइवेट बस अड्डे पर एक बस के चालक और परिचालक के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज चालक ने पहले परिचालक की जमकर पिटाई की। इसके बाद तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली उसके पास से होते हुए निकल गई, लेकिन बारूद की चपेट में आकर वह झुलस गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपी को घटना में प्रयुक्त तमंचा समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना फूलबेहड़ के गांव लौकिहा निवासी इतवारी गिरि ने बताया कि वह प्राइवेट बस का परिचालक है, जबकि सदर कोतवाली के गांव फत्तेपुर सैधरी निवासी शिवेंद्र प्रजापति चालक है। शुक्रवार की सुबह करीब 7.30 बजे मेला मैदान तिकुनियां बस अड्डे पर वह बस का टायर बदल रहा था। इसी बीच चालक शिवेंद्र प्रजापति आ गया। उसने देर से आने पर चालक से नाराजगी जताई। इस पर चालक शिवेंद्र भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर चालक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। शोर होने पर बस अड्डे पर मौजूद अन्य चालक और परिचालक आ गए। सभी ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कुछ देर बाद चालक शिवेंद्र फिर आ धमका और तमंचे से गोली चला दी। हालांकि गोली तो उसे नहीं लगी, लेकिन बारूद लगने से वह झुलस गया। गोली चलते ही बस अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चौकी प्रभारी मिश्राना अजब सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भाग रहे आरोपी शिवेंद्र को तमंचा के साथ दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ घायल हुए इतवारी गिरि की ओर से जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed