फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गन्ना भरी ट्रॉली से टकराया टैंकर, चालक घायल

गन्ना भरी ट्रॉली से टकराया टैंकर, चालक घायल

Tue, 26 Mar 2019 11:55 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
गन्ना भरी ट्रॉली से टकराया टैंकर, चालक घायल
महंगापुर। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले त्रिकोलिया गांव के पास गन्ना भरी ट्राली व डीजल भरे टैंकर में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पलिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खंभारखेड़ा निवासी चालक अमरीक सिंह डीजल से भरा टैंकर लेकर संपूर्णानगर की ओर जा रहा था। उधर से एक किसान अपना गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली से चीनी मिल को ले जा रहा था। इस दौरान टैंकर चालक को झपकी आ गई और टैंकर गलत साइड में चला गया और ट्राली से जा टकराया। ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को कच्चे रास्ते पर उतार लिया था जिससे बड़ा हादसा बच गया। टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें चालक फंसा रहा। सूचना पर परसपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने चालक को बाहर निकलवाकर पलिया अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घायल अमरीक सिंह के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed