फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सिलिंडर से भड़की आग, दो बहने झुलसीं

सिलिंडर से भड़की आग, दो बहने झुलसीं

Sat, 16 Mar 2019 11:46 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
सिलिंडर से भड़की आग, दो बहने झुलसीं
सिंगाही। थाना क्षेत्र के गांव उमरा में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर से आग भड़क उठी। आग की लपटों की चपेट में आकर एक युवती और उसकी पांच साल की बहन झुलस गई। युवती की हालत गंभीर होने पर परिवार वाले उसे लखनऊ ले गए हैं।
विज्ञापन

गांव उमरा निवासी चंद्रपाल यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी पुत्री साक्षी यादव (18) गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। वहीं पास में छोटी पुत्री दिव्या (5) भी खड़ी थी। इसी बीच अज्ञात कारणों से सिलिंडर से आग भड़क उठी। पुत्री साक्षी कुछ समझ पाती और भागती इससे पहले ही आग की लपटों ने उसे अपनी आगोश में ले लिया। छोटी पुत्री दिव्या भी मामूली रूप से झुलस गई। चीखपुकार मचने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों के सहयोग से घर वालों ने किसी तरह साक्षी के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। घर वाले आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसी साक्षी को लेकर निघासन सीएचसी पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन घर वाले जिला अस्पताल न लाकर उसे लखनऊ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed