फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फर्जी जिला जज बताकर नौकरी के नाम पर ठगे 7.50 लाख

फर्जी जिला जज बताकर नौकरी के नाम पर ठगे 7.50 लाख

Fri, 07 Dec 2018 06:55 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
फर्जी जिला जज बताकर नौकरी के नाम पर ठगे 7.50 लाख
एक महिला ने अपने को जिला जज बताकर प्रोवेशन ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 7.50 लाख ठग लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए। मामले का खुलासा होने पर पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेहजम रोड छाउछ निवासी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एक महिला उन्हें मिली, जिसने अपना नाम प्रिया बताया और कहा कि वह पडरौना में जिला जज है। प्रोवेशन विभाग में संविदा संरक्षण अधिकारी की 30 पदों पर भर्ती निकली है। वह नौकरी लगवा देगी, लेकिन कुछ खर्च करना पड़ेगा। इस पर उन्होंने अपने भतीजे गुरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह, अजीजद्दीन अंसारी आदि से सात लाख 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद से उसका घर पर आना जाना शुरू हो गया। आर्थिक जरूरत बताते हुए एक बार 33 हजार रुपये ले लिए। इसके कुछ दिन बाद जिला प्रोवेशन अधिकारी गोरखपुर और महिला कल्याण निगम के हस्ताक्षर और मुहर लगा नियुक्ति पत्र दे दिया। उन्होंने बताया कि जब उसके भतीजे ज्वाइनिंग करने पहुंचे तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी हैं। इसके बाद उसने जब महिला से विरोध जताते हुए रुपये मांगे तो वह धमकी देने लगी। इस पर उन्होंने उसका पता लगाना शुरू किया तो पता चला कि महिला लखीमपुर शहर की कन्नौजिया कॉलोनी निवासी निकली। उसका नाम प्रांजल सिंह उर्फ प्रियदर्शिनी उर्फ प्रिया सिंह उर्फ पीहू है। उन्होंने बताया कि जालसाज महिला ने बेलरायां निवासी मंजीत सिंह उर्फ ज्ञानी, उनकी बेटी हरिमनजीत कौर से भी ढाई लाख रुपये की ठगी की है। कोतवाल सदर अशोक कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस नाम की मोहल्ले में महिला है अथवा नहीं, इस बाबत जांच की जा रही है। अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed