फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रामापुर में चोरों ने चलाई गोली से युवक घायल

रामापुर में चोरों ने चलाई गोली से युवक घायल

Thu, 12 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
रामापुर में चोरों ने चलाई गोली से युवक घायल

विज्ञापन
रामापुर में चोरों ने चलाई गोली, युवक घायल
शोर मचाने पर घर से भागते समय चलाई गोली

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की पुलिस चौकी शारदानगर के गांव रामापुर में परिवार वालों के शोर मचाने और पीछा करने पर चोरों ने तमंचे से फायर कर दी, जिससे छर्रे जांघ में लगने से गृहस्वामी संतोष कुमार का भतीजा 25 वर्षीय अरविंद घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गृहस्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव रामापुर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार रात वह सो रहे थे। करीब दो बजे तीन चोर दीवार कूदकर घर में घुस आए। बक्से में रखे करीब 40 हजार रुपये के जेवर और चार हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। खटपट की आवाज होने पर उनकी आंख खुल गई। घर में अनजान युवकों को देख उनके हाथपैर फूल गए। उन्होंने शोर शराबा किया। इस पर चोर भागने लगे। शोर होने पर भतीजा अरविंद ने चोरों को ललकारा तो एक चोर ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दी। छर्रे जांघ में लगने से भतीजा अरविंद घायल हो गया। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। आसपास के लोग जब तक घरों से बाहर निकलते तीनों युवक चोरी हुए सामान के साथ भाग निकले। उन्होंने रात में ही घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना पर शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय और चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शहर कोतवाल ने बताया कि गृहस्वामी की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed