{"_id":"5b02d33e4f1c1bd0408b6f03","slug":"31526911806-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, एक गिरफ्तार
Updated Mon, 21 May 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
असलहा फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, एक गिरफ्तार
21 एलकेएच 6
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ पुलिस ने कठिना नदी के किनारे छापा मारकर असलहा बनाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से कई बने अधबने असलहे और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
पुलिस लाइन सभागार में एएसपी पश्चिमी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि थाना मैलानी के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी को सूचना मिली की कठिना नदी के किनारे कटरा घाट पर कुछ लोग असलहा बना रहे हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने चौकी इंचार्ज संसारपुर दिनेश कुमार के साथ छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने असलहा बनाते थाना मैगलगंज के गांव चौखड़िया निवासी प्रेमबहादुर शर्मा को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से तीन देशी तमंचा, दो अधबने, पांच नाल और बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।