Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crime scene recreated at Shraddha's flat

Lucknow News: श्रद्धा के फ्लैट पर दोहराया गया क्राइम सीन

Sat, 14 Nov 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Crime scene recreated at Shraddha's flat
घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करती फोरेंसिक टीम
लखनऊ। बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड के 35 दिन बाद शुक्रवार को फोरेंसिक टीम वारदात के दृश्य को दोहराने (क्राइम सीन रिकि्रएशन ) के लिए आरोपी श्रद्धा दुबे के फ्लैट पहुंची। प्रागनारायन रोड पर बने अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल स्थित फ्लैट पर टीम करीब दो घंटे 40 मिनट तक रही। इस दौरान टीम ने शिवा के वजन के बराबर पुतला तैयार कर उसे तीन तरीके से धक्का देकर फेंका।
विज्ञापन

एक पुतला वहीं पर गिरा जहां शिवा लहूलुहान मिले थे। वहीं एक पुतले को गिराने पर वह थोड़ा पहले ही गिर गया। आरोपियों के बयान और शिवा की मां रंजना के आरोपों के आधार पर यह प्रक्रिया की गई। फोरेंसिक टीम एक सप्ताह बाद अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। डीसीपी मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि फोरेंसिक और मेडिकोलीगल टीम सभी पहलुओं पर मामले की पड़ताल कर रही है। एक सप्ताह बाद फोरेंसिक टीम से जांच रिपोर्ट मिलने पर इसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचते ही लग गया मजमा

पुलिस टीम के श्रद्धा के फ्लैट के बाहर पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को लगा कि पुलिस श्रद्धा दुबे को लेकर आई है। वारदात के रिक्रिएशन के दौरान इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र और एसीपी अभिषेक कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर नहीं पहुंचीं शिवा की मां
शिवा की मौत के बाद उनकी मां रंजना शर्मा ने हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। रंजना ने शिवा की प्रेमिका मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक दानिश और अन्य के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सीन रिक्रिएशन के दौरान शिवा की मां रंजना मौजूद नहीं रहीं। आरोपियों की ओर से भी कोई वहां नहीं आया।

यह है मामला
नौ अक्तूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरने से अलीगंज निवासी चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। घटना के बाद श्रद्धा, रश्मि और अन्य मौके से भाग गए थे। श्रद्धा ने इसे आत्महत्या बताया था जबकि रंजना ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दिन आरोपियों ने शिवा को प्रताड़ित किया था। इसकी पुष्टि वहां मौजूद मेड ने की थी।

--
26 नवंबर तक जेल में रहेगी श्रद्धा

शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश की न्यायिक अभिरक्षा 26 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। प्रभारी सीजेएम आलोक वर्मा ने यह आदेश दिया। तीनों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जेल से कोर्ट के सामने पेश किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 21 अक्तूबर को नागपुर से गिरफ्तार किया था। उन्हें 22 अक्तूबर को कोर्ट में पेश किया गया था।

घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करती फोरेंसिक टीम

घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करती फोरेंसिक टीम

घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करती फोरेंसिक टीम

घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करती फोरेंसिक टीम

घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करती फोरेंसिक टीम

घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करती फोरेंसिक टीम

घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करती फोरेंसिक टीम

घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करती फोरेंसिक टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed