Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A suggestion was made at the 'Janata Darbar' (public grievance hearing) to implement a one-way traffic system on narrow roads.

Kurukshetra News: जनता दरबार में तंग रास्तों पर वनवे व्यवस्था लागू करने का दिया सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A suggestion was made at the 'Janata Darbar' (public grievance hearing) to implement a one-way traffic system on narrow roads.
कुरुक्षेत्र। आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने थाना कृष्णा गेट में जनता दरबार लगाया। इसमें करीब 18 शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। एसपी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि लंबित मामलों में संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनता दरबार में शहर के मौजिज व्यक्तियों ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सुझाव रखे। उन्होंने शहर के तंग रास्तों पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वनवे व्यवस्था लागू करने की मांग की। इस पर एसपी ने कहा कि पहले ट्रायल के तौर पर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू करके देखी जाएगी। इसके परिणाम और लोगों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर इसे नियमित करने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा गर्ल्स स्कूलों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने और ब्रह्मसरोवर पर आने वाले पर्यटकों के सामान की सुरक्षा के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था करने का सुझाव भी दिया गया। एसपी ने इन सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि जनता दरबार में पहुंची ज्यादातर शिकायतें आपसी विवाद और पैसों के लेनदेन से संबंधित थीं। सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed