फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पालिका की लापरवाही बनी मासूम की मौत की वजह

पालिका की लापरवाही बनी मासूम की मौत की वजह

Thu, 28 Dec 2017 12:16 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
पालिका की लापरवाही बनी मासूम की मौत की वजह
मोहम्मदी खीरी।
विज्ञापन

मोहल्ला पश्चिमी लखपेड़ा में मंगलवार की सुबह नाले में गिरकर हुई बच्चे की मौत के बारे में जिसने भी सुना उसी ने पालिका प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। पालिका प्रशासन द्वारा विकास के किए जा रहे तमाम दावों को बच्चे की मौत ने खोखला साबित कर दिया। शहर के लोगों का कहना है कि शहर में छोटे बड़े नालों की संख्या 19 के करीब है और सभी खुले हैं, जिन पर पालिका ने पत्थर डलवाना जरूरी नहीं समझा।
मंगलवार को सुबह मोहल्ला पश्चिमी लखपेड़ा निवासी सगीर अहमद का ढाई वर्षीय पुत्र फुजैल घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह घर के पास सड़क पार बने खुले नाले में जा गिरा। घंटों तक ढूंढे जाने के बाद बच्चे को नाले से मृत अवस्था में निकाला जा सका। मासूम की मौत से शहर में हड़कंप मच गया, जिसने भी इस हादसे को सुना वही पालिका को कोसता नजर आया। लोगों का कहना है कि इस तरह के नालों को लेकर यदि पालिका जरा भी संजीदा होती तो यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन


आए दिन नाले बनते हैं हादसों का कारण
शहर के लोगों का कहना है कि बच्चे की मौत का हादसा पहला नहीं है। कई साल पहले भी नाले में गिरकर एक युवक की मौत हो चुकी है। वहीं इन नालों में जानवरों और लोगों को का गिरना तो रोज की ही बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालों पर पत्थरों का न पड़ना पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही है। नालों पर पत्थर डलवाने के लिए कई बार पालिका में कहा, लेकिन बजट न होने की बात कहकर जिम्मेदार अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
- रवि गुप्ता, पालिका सदस्य वार्ड 19

बच्चे की मौत की घटना दुखद है। इसके लिए पालिका प्रशासन को सीधे दोषी नहीं ठहराया जा सकता। नाले अमूमन खुले हैं, पत्थर डाल दिए जाने से उनकी सफाई होने में दिक्क्त आएगी।
- अतुल रस्तोगी, अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल

नालों पर पत्थरों का न होना खतरनाक है। खुले नाले आए दिन हादसों को दावत देते हैं। पालिका प्रशासन को नालों पर पत्थर डलवाना चाहिए।
- मोहम्मद कामिल पालिका सदस्य वार्ड 13

बच्चे की मौत के बाद पालिका प्रशासन ने नाले पर 15 जनवरी तक पत्थर डलवाने का आश्वासन दिया है। यदि पालिका संजीदा होती तो हमारे बेटे की मौत नहीं होती। बेटे के मौत की जिम्मेदारी पालिका है।

- सगीर अहमद, पीड़ित पिता

बच्चे की मौत की घटना दुखद है। शहर में जो भी नाले खुले हैं उन पर 15 जनवरी तक पत्थर डलवाने के लिए ईओ को निर्देशित किया जा रहा है।
- स्वाती शुक्ला, एसडीएम मोहम्मदी

घटना दुखद है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। अतिशीघ्र अभियान चलाकर खुले नालों पर पत्थर डलवाए जाएंगे।
-संदीप मेहरोत्रा, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष

अपने बचाव में पालिका ईओ पीड़ित की ही गिना रहे कमियां
पालिका ईओ रविशंकर शुक्ला का कहना है कि शहर में पांच-छह ही बड़े नाले हैं और जिस मोहल्ले में हादसा हुआ है वहां के लोगों ने नाले की दीवार पर ही मकान की दीवार खड़ी कर रखी है, जिससे पत्थर रखने तक की जगह नहीं है। नाले ढाई से तीन फुट तक गहरे हैं। ईओ का कहना है कि जल्द ही जेई से सर्वे कराकर नाल पर पत्थर डलवाने का काम शुरू किया जाएगा। नाले की दीवार पर दीवार बनाने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed