फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   30 house burned

जलकर राख हुए 30 घर

Wed, 06 Apr 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फरधान।
अमर उजाला ब्यूरो/फरधान। Updated Wed, 06 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
30 house burned
अाग - फोटो : अमर उजाला
लाखों का नुकसान, थनिया फूंकने के बाद हुआ अग्निकांड 
विज्ञापन

क्षेत्र के ढकवा गांव में थनियां फूंकने के बाद बची राख से उठी चिंगारी ने 30 घरों को जलाकर राख कर दिया। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। समय पर आग के नियंत्रित होने से ज्यादा तबाही होने से बच गई। फरधान थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। 
ढकवा गांव निवासी सुरेश कुमार ने मंगलवार की शाम गांव के पश्चिम अपनी थनिया फूंकी थी। थनिया जलने के बाद आग को बुझाया भी गया था लेकिन कोई चिंगारी राख में दबी रह गई। बुधवार को तेज अंधड़ में उस चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते 30 घरों को राख कर दिया। गनीमत यह रही जल्दी ही दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गईं। इससे ज्यादा नुकसान होने से बच गया। 
विज्ञापन

आग में सबसे ज्यादा नुकसान शत्रोहन का हुआ। राजेश के 12 हजार रुपये, रामऔतार के 5 हजार और परचून के दुकान भी जल गई। इसके अलावा पृथ्वीपाल, दिनेश, अहिबरन, अजयपाल, सार्जन, बदलू, राममिलन, सतीश, जगजीवन, सुनील, मनोज, नत्थू और राहुल सहित करीब 30 लोगों के घर सहित सब कुछ जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों के ख्वाब भी हुए राख
अग्निकांड में कपड़े, अनाज और घर के साथ बेटियों के ख्वाब भी राख हो गए। शत्रोहन की बेटी पूनम और पृथ्वीपाल की बेटी रजनी का मई में विवाह होना है। शादी की तैयारियों के तहत घरवालों ने थोड़ी बहुत खरीददारी भी कर ली थी। वह सामान भी जल गया और घर में भी कुछ नही बचा।


ढाई एकड़ गेहूं जला 
गुलरिया। पडरियातुला गांव में लगी आग से कई लोगों का गेहूं जल गया। पड़रिया से रमपुरवा जाने वाली सड़क के किनारे तुलसीराम के कंवाइन से कटे खेत में दिन के तीन बजे नरई में किसी तरह आग लग गई। आग ने पड़ोस में खड़े गेहूं के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। इससे सतेंद्र कुमार शुक्ला, बृजेंद्र कुमार शुक्ला निवासी दुजई पुरवा का एक-एक एकड़ और ब्रह्मादीन यादव का आधा एकड़, राजेंद्र कुमार शुक्ला की चार बीघा पेड़ी गन्ना जल गया। लोग अपने ट्रैक्टर लेकर आग बुझाने पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान राजबहादुर प्रजापति का ट्रैक्टर गहरी खाई में गिर गया इससे चालक बाल-बाल बच गया तथा ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed